

तोपचंद, रायपुर। विधानसभा में आज एकलव्य विद्यालय को लेकर पूछे गए सवाल पर शिक्षा मंत्री घिरते दिखे। एकलव्य विद्यालयों में भाजपा विधायकों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
भाजपा विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने मोहला-मानपुर के एकलव्य विद्यालयों में खरीदी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। जवाब में मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि, खरीदी में भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया है।
इसके बाद अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत विपक्ष के विधायकों ने भी शिका मंत्री से कई सवाल किया। नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि पॉइंटेड सवाल किए जा रहे हैं, लेकिन मंत्री पॉइंटेड जवाब नहीं दे पा रहे हैं। वे घुमा-घुमाकर जवाब दे रहे हैं। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष के सदस्यों ने वॉकआउट कर दिया।