

तोपचदं, रायपुर। विधानसभा सत्र के दौरान जहां सदन में जोरदार हंगामा हुआ वहीं इस बीच सदन में ठहाकों की भी गूंज सुनाई दी और सभी विधायक खिलखिलाकर हंस पड़े।
दरअसल, आज कार्यवाही के बीच चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव और कसडोल विधायक शकुंतला साहू की बात निकल गई और सत्ता पक्ष को उनकी शादी की चिंता करने की बात कही। इस पर पक्ष और विपक्ष के नेता खिलखिलाकर हंस पड़े।
इसके बाद प्रश्न लिए विधायक इंदू बंजारे और शोभाराम की बारी आई जिसपर उन्होंने उत्तर मिलने और उक्त उत्तर से संतुष्ट होने की बात कही। जब भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री पुन्नू लाल मोहले की बारी आई तब स्पीकर चरणदास महंत ने कहा कि, मोहले जी अबकी बारी आ गई है, इस उमर मंे आप लगे रहते हो आप भी संतुष्ट हो जाइए।
पीएम आवास को लेकर विधायक मोहले ने पूछा प्रश्न
मोहले ने पीएम आवास को लेकर सवाल किया कि, सर्वे सूची में कितने गांव छूट गए है और कितने हितग्राही शामिल किए गए। इस पर मंत्री ने रविंद्र चौबे ने कहा कि, सर्वे का आधार गांव नहीं है। इस पर बहुत से सवाल आए। कितने नाम आए, कितने बने, कितनी राशि दी गई इन पर चर्चा हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: Teacher Promotion: DPI ने व्याख्याताओं की मांगी जानकारी, JD और DEO को लिखा पत्र…
उन्होंने कहा कि, जो छुटे हुए लोग है और जो पात्र लोग है उसके लिए 1 अप्रैल से सर्वे कराएंगे। जो गांव छूटे है उनकी जानकारी उपलब्ध करा दिजिए कोई भी पात्र हितग्राही नहीं छूटेंगे।