CG News: भाजपा की महिला पार्षद, पति समेत 3 गिरफ्तार, मोहल्ले के लड़के से मारपीट का मामला…

तोपचंद, रायगढ़। रायगढ़ जिले में भाजपा की एक महिला पार्षद उसके पति समेत 3 लागों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मारपीट मामले में की गई है।

रायगढ़ की जूटमिल पुलिस ने ये कार्रवाई की है। तीनों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और एसटीएससी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज हुआ था।

Read More: CG Crime: 3 लड़कियां, 5 लड़के… होती थी पैसों की बारिश, 4 साल से चलता था ये काम, रायपुर पुलिस ने किया भांडाफोड़…

जानकारी के मुताबिक भाजपा की पार्षद पुष्पा साहू, पार्षद पति निरंजन और सहयोगी रामेश्वरी साहू मामला दर्ज होने के बाद रायगढ़ में ही छिपे थे। आरोपी महिला पुष्पा वार्ड क्रमांक 34 की पार्षद है। पूरा मामला दिसंबर 2022 का है, जहां महिला पार्षद पुष्पा साहू के बेटे को जूटमिल पुलिस ने सट्टा खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बेटे की गिरफ्तारी से नाराज महिला पार्षद पुष्पा साहू व उसके पति ने मुखबिरी का आरोप लगाते हुए मोहल्ले के ही युवक अरुण भूषण के साथ मारपीट की थी।

Read More: Road Accident : पुल से गिरी बस, 12 यात्री घायल, बस चालक के नियंत्रण खो देने की वजह से हुआ हादसा

अरुण ने मारपीट की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। आरोपी पुष्पा साहू, निरंजन साहू व रामेश्वरी साहू के खिलाफ धारा 294,506 बी, 323 व एसटीएससी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार थे। शनिवार को उनके रायगढ़ में ही छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त