
रायपुर, तोपचंद। रायपुर पुलिस ने गांजे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने उत्तर प्रदेश के चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, बस्तर जिले से रायपुर होते हुए ये तस्कर गांजे को लखनऊ ले जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 30 किलो 900 ग्राम गांजा जिसकी कीमत करीब 3 लाख रूपये बताई जा रही है को जब्त किया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।