तोपचंद, कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बीते दिनों हुए झंडा विवाद हिंसा का रूप ले लिया था। इस दौरान कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे। मामले में 50 से ज्यादा आरोपी जेल में है। वहीं आज इन आरोपियों को अदालत ने जमानत देने से इंकार कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि, भोरमदेव थाना क्षेत्र के ग्राम हरमो में कुछ दिन पहले सतरंगी झंडा के अपमान के विरोध में गोडवना गड़तंत्र पार्टी के कार्यकर्ता ग्राम हरमो जा रहे थे। जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रदर्शकारी नहीं माने। इस दौरान पुलिस और गोंगपा के कार्यकर्ताओं के बीच झुमा झटकी हुई थी और दोनों तरफ से लाठी डंडे चले थे।

Read More: CG WEATHER UPDATE: वज्रपात, तेज बरीश और ओला वृष्टि की चेतावनी, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इस घटना में एसपी, एडिशनल एसपी सहित 21 पुलिस अधिकारियों को चोट आई थी। इस मामले में पुलिस ने गोंगपा के जिला अध्यक्ष जे लिंगा समेत 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।