कांग्रेस ने कहा- छत्तीसगढ़ के 35 लाख हितग्राही नहीं भरा पा रहे गैस सिलेंडर, महंगाई के खिलाफ होगा आंदोलन…

तोपचंद, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम से राजनीतिक नौटंकी करने वाले घड़ियाली आंसू बहाने वाले प्रदेश के भाजपा कब मोदी सरकार के रसोई गैस के बढ़ाए दाम के खिलाफ सड़कों पर उतर कर गरीब जनता की आवाज उठाएगी रसोई गैस के महंगे दामों का विरोध करेगी।

मोदी सरकार की उज्ववला योजना मोदी सरकार की मुनाफाखोरी अनियंत्रित महंगाई की भेंट चढ़ गई। मोदी सरकार के कुरीतियों के चलते मोदी सरकार की उज्जवला योजना असफल हो गई है ।उज्जवला योजना के हितग्राही रसोई गैस की खाली टंकी में बैठकर धुआंदार चूल्हा से खाना बनाने मजबूर हैं। रसोई गैस के महंगे दाम के चलते प्रदेश के 35 लाख से अधिक उज्जवला योजना के हितग्राही सिलेंडर नहीं भरा पा रहे हैं और पूरे देश में 4 करोड़ से अधिक हितग्राही एक बार भी रसोई गैस के रिफिलिंग नहीं कराए हैं और 7 करोड़ हितग्राही 1 साल में एक ही रिफिलिंग ही करा पाए हैं।

Read More: कांग्रेस का सवाल: अडानी के हेराफेरी, लूट के षड़यंत्र और फर्जीवाड़े पर PM मोदी मौन क्यों?

410 का सिलेंडर 1200 हो गयाः ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार देश भर की गृहणियों को 410
रूपए में रसोई गैस की भरी सिलेंडर देती थी तब भाजपा के नेता रसोई गैस के दाम को महंगा बताकर विरोध करते थे। आज नरेंद्र मोदी की सरकार रसोई गैस में मिलने वाले सब्सिडी को खत्म कर दी और उल्टा रसोई गैस के दामों में वृद्धि कर दी। 410 रु का रसोई गैस का सिलेंडर प्रदेश की जनता 1200 रु में खरीदने मजबूर है और प्रदेश के भाजपा नेताओं के मुंह से आवाज नहीं निकल रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना गरीब जनता के लिए सफेद हाथी साबित हुआ है। एक ओर जहां 80 करोड़ जनता को 5 किलो राशन देने का दावा नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है उसी जनता को उज्जवला योजना का लाभ देने के बात कर रही है और वही हितग्राही सिलेंडर नहीं भरा पा रहे हैं यह सब मोदी सरकार की नाकामी के चलते हो रहा गया।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Little Neha Kakkar: क्या आपने देखा छोटी नेहा कक्कर, देखें वीडियो फ्रिज का पानी पीने से कौन सी बीमारी होती है? Parineeti Chopra and Raghav Chadha’s wedding photos CNG Car Under 8 lakh : दमदार सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश है सीएनजी कारें iPhone 15 की पहली सेल शुरु, यहां पाएं आधे से भी कम रेट में फ़ोन