भाजपा का विधानसभा घेरावः बैरिकेडिंग के चलते आम जनता परेशान, कई घर नहीं पहुंच पा रहे तो कई लोग काम पर…

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भाजपा आज विधानसभा का घेराव करेगी। इसे देखते हुए पुलिस ने विधानसभा पहुंचने वाले सभी रास्तों को चारां तरफ से बंद कर दिया है। भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात है।

इस रास्ते से आने-जाने वाले राहगीरों को वापस लौटना पड़ रहा है। हालांकि पुलिस ने एक दिन पहले ही इसकी जानकारी दी थी और रूट मैप तैयार किया था लेकिन कई राहगीरों को जानकारी नहीं होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Read More: CG News : प्रदेशभर के अधिकारी-कर्मचारी संघ का प्रदर्शन आज, 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

आपको बता दें कि, घेराव से पहले भाजपा के नेता सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद भाजपा के नेता विधानसभा घेराव के लिए निकलेंगे। इस घेराव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव समेत प्रदेशभर के भाजपा नेता, कार्यकर्ता और हितग्राही शामिल होंगे। झारखंड के भाजपा नेता रघुवर दास भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। भाजपा नेताओं का दावा है कि, करीब एक लाख कार्यकर्ता इस घेराव में शामिल होंगे।

पुलिस और आम जनता के बीच तीखी नोकझोक

विधानसभा से ठीक पहले ब्रिज के पास कई बार ऐसा हुआ की पुलिस और आम जनता के बीच बहसबाजी हुई. लोग लगातार कह रहे थे की हमारा घर ब्रिज के पास है हमे घर तक तो जाने दो. मगर पता नहीं कई पुलिस वाले ऐसे थे जो कह रहे थे कि कोई पास रखे हो तो चले जाओ और नहीं है तो बैरीकेड खुलने का इंतज़ार करो. एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे पुलिस और एक आम नकरीक के बीच बहस दिखाई दे रही है.

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त