तोपचंद, बिलासपुर। बिलासपुर जिले से बड़ी घटना सामने आई है। एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने एक व्यक्ति को 500 मीटर तक घसीटा। इस घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, यह हादसा दर्रीघाट-मस्तूरी रोड का है।

ये भी पढ़ें: Video: महिला पर्यटक ने सैंडल से गार्ड की कर दी पिटाई, मुख्यमंत्री ने कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक आरंग का रहने वाला था। जो शादी कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर आया था। यहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे 500 मीटर तक घसीटता रहा। हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस मामले की जांच में लग चुकी है।