Durg Police Action: बंदूक से फायरिंग और रायफल के साथ फोटो अपलोड करने वाले गिरफ्तार, देखें वीडियो…

तोपचंद, भिलाई। दुर्ग पुलिस टैªफिक नियमों को लेकर सख्त है, नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अब सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने वालों पर भी पुलिस शिकंजा कसती जा रही है और बदमाशों को सबक सीखा रही है।

ऐसे ही एक और मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल पुलिस को सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला था। जिसमें मथुरा नाम का आदतन अपराधी चंदन सिंह राजपूत के भाई की शादी में दो बंदूक से फायर करता हुआ दिख रहा है।

Read More: Video: महिला पर्यटक ने सैंडल से गार्ड की कर दी पिटाई, मुख्यमंत्री ने कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे

इसके बाद वो कार में दबंगई दिखाते हुए जा रहा है। इसका वीडियो एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के पास पहुंचा जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस ने मथुरा को गिरफ्तार कर उससे कान पकड़ कर माफी मंगवाई। वहीं पुलिस ने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया है।

रायफल के साथ फोटो अपलोड करने वाले भी गिरफ्तार

ऐसे ही मामले में दुर्ग पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने इंस्टाग्राम पर अपने रिश्तेदार की लायसेंसी रायफल के साथ फोटो अपलोड की थी। पकड़े गए आरोपियों में एक आदतन बदमाश है। एसपी दुर्ग ने बताया था कि आलोक सिंह उर्फ आलू निवासी कैम्प 1 और राहुल सोनकर निवासी कैम्प 1 ने जन्मदिन पार्टी पर अपने परिचित सेना से रिटायर्ड व्यक्ति व गार्ड से लायसेंसी बंदूक को लेकर फोटो खिंचाया था। बाद में इस फोटो को सोशल मीडिया में अपलोड किया था। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त