तोपचंद, रायपुर। चुनावी साल में छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है। आज एक पार्षद, कांग्रेस और अन्य दल के कई नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की है। प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया।

भाजपा ज्वाइन करने वालों मंे उद्योगपति संगीता केतन शाह, कांग्रेस नेता अब्राहम तिर्की और पार्षद गोपेश साहू है। इन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों से साथ भापजा ज्वाइन कर लिया।

Read More: नाटू-नाटू सांग का असली मतलब दुर्ग SP ने समझाया- No to Drugs, No to illegal…देखें वीडियो…

आपको बता दें कि, उद्योगपति संगीता केतन शाह के साथ 56 लोगों ने भाजपा ज्वाइन की। कुनकुरी से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अब्राहम तिर्की ने भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। अब्राहम तिर्की कुनकुरी विधानसभा में 2013 में रहे कांग्रेस प्रत्याशी रहे है। उनके साथ कुनकुरी विधानसभा से 70 लोग भाजपा ज्वाइन करने पहुंचे। वहीं रायपुर के मोती लाल नगर पार्षद गोपेश साहू भी अपने 150 से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।