तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार करवट बदल रही है। प्रदेश के कई इलाकों में पिछले दिनों से हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। अब कल से यानी कि 14 मार्च से छत्तीसगढ़ में वर्षा का दौर भी शुरू हो सकता है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो-तीन दिन तक शाम को प्रदेश के अधिकतम इलाकों में बारिश हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा निम्न स्तर पर आने की प्रबल संभावना है। प्रदेश में कल दिनांक 14 मार्च को एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
Read More: अजब गजब : 8 साल का ये कुत्ता विज्ञापन से कमाता है लाखों ! कुत्ता है सोशल मीडिया स्टार
उन्होंने आगे बताया कि, प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम बने रहने की संभावना है लेकिन विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 14 मार्च से प्रदेश में वर्षा के दौर का प्रारंभ होने की संभावना है।
रायगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान
आज यानी कि 13 मार्च की बात करें तो छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा तापमान 37.9 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा वहीं बिलासपुर में 37.4 डिग्री और दुर्ग में 36.6 व बस्तर में 34.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें