CG News: राज्यपाल के अभिभाषण से छेड़छाड़ के मुद्दे पर हंगामा, 10 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित…

तोपचंद, रायपुर। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण से छेड़छाड़ के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हो गया जिसके कारण सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। दरअसल, शून्यकाल में अजय चन्द्राकर ने राज्यपाल के भाषण से छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया।

अजय चन्द्राकर ने कहा कि, राज्यपाल को दिए गए हिंदी वितरित कॉपी और अंग्रेज़ी में पढ़े गए भाषण में अंतर है। बृजमोहन अग्रवाल ने भी यह मुद्दा उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, संसदीय कार्य मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया। साथ ही इतिहास में इसे पहली घटना बताया।

Read More: CG Transfer Breaking : IPS समेत 8 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

अजंय चन्द्राकर ने कहा कि, आरक्षण के बारे में अंग्रेजी में एक लाइन और हिंदी में बढा-चढ़ा कर बनाई गई लाइन जोड़ी गई। यह विधानसभा की अवमानना है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, राज्यपाल के साथ धोखा हुआ है। राज्यपाल के अभिभाषण का अपमान किया गया है। राज्यपाल ने जो बोला वो वितरित नहीं किया, लाईन बदली गई।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी इस मुद्दे पर कहा कि, मूल बात विधानसभा में गलत करने की कोशिशें हुई है। आज तक विधानसभा के इतिहास में नहीं हुआ। बृजमोहन ने कहा कि, विधानसभा का अपमान हुआ इससे बड़ा फ्रॉड नहीं हो सकता। इसके बाद सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया और 10 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त