Raipur: खुद को डॉक्टर बताकर नर्स से दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, Ward Boy गिरफ्तार…

तोपचंद, रायपुर। रायपुर में शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी वार्ड ब्वॉय ने खुद को डॉक्टर बताकर नर्स से दोस्ती की। इसके बाद शादी करने की बात कहकर दो साल तक उससे संबंध बनाता रहा। शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने एम्स में खुद को डॉक्टर बताकर नर्स से दोस्ती की फिर अपने प्यार में फंसाया। बताया जा रहा है कि आरोपी वार्ड ब्वॉय का काम करता है। उसने पीड़िता से दो साल तक शादी के बहाने दुष्कर्म करता रहा है। पीड़िता प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। जब अरोपी के बारे में सच्चाई पता चली तो थाने पहुंची और एफआईआर कराई। आरोपी से उसकी पहचान शादी डॉट कॉम के जरिए हुई थी।

आरोपी गिरफ्तार

अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि, थाने एक नर्स से दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज हुई थी। आरोपी नीलेश मांडे ने पीड़िता से शादी करने की बात कहकर और खुद को डॉक्टर बताकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ व आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त