तोपचंद, दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले के भाजपा नेताओं में फूट नजर आ रहा है। यहां दो मंडल अध्यक्षों ने बिना सहमति के कार्यकारिणी घोषित कर दी थी। इसकी जानकारी होने बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यकारिणी को रद्द कर दी। इससे पार्टी में विवाद की स्थिति बनी हुई है।

Read More: Janjgir: रंग पंचमी पर नगाड़ा बजाते दिखे नेता प्रतिपक्ष चंदेल, देखें वीडियो…

आपको बता दें कि, भिलाई में शनिवार को भिलाई पश्चिम मंडल और भिलाई-3 चरोदा मंडल के अध्यक्षों ने बिना जिलाध्यक्ष की अनुमति के अपने मंडल कार्यकारिणी विस्तार की सूची जारी कर दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने इसे पार्टी नियम के खिलाफ बताया और जारी की गई दोनों सूची को निरस्त कर दिया। इस लिए उन्होंने आदेश भी जारी किया है।