
तोपचंद, रायपुर। CG Weather: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी शुरू हो गई है। होली त्योहार के मौके मौसम ने करवट बदला था और कई जगह बारिश हुई थी। 11 मार्च को यानी कि कल भी बिलासपुर और बस्तर संभाग में बारिश हुई। आज भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बस्तर और दरभा इसके प्रमुख क्षेत्र रहेंगे।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक एक द्रोणिका विस्तारित है। इसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में 12 मार्च को हवा की दिशा में परिवर्तन संभावित है। इसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, लेकिन वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना है। 14 मार्च या उसके बाद प्रदेश में मौसम के मिजाज में परिवर्तन होने की संभावना है।