कवर्धा, तोपचंद। जिले में सरकारी स्कूल में आग लगने की घटना सामने आई है। इस आगजनी की घटना से स्कूल में रखे जरूरी दस्तावेज और किताबें जलकर राख हो गए। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। स्कूल की खिड़की से धुएं का गुबार निकलता दिखाई दे रहा है। कवर्धा के पंडरिया ब्लाक की है।

Read More : CG Police Promotion : नक्सली क्षेत्र में वीरता दिखाने वाले 77 पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन, देखिये पूरी लिस्ट

जिला कवर्धा के पंडरिया ब्लाक स्थित कांपादाह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह आगजनी की घटना हो गई। जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने खिड़की से धुआँ निकलता देख पुलिस को सुचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच फायर फायर ब्रिगेड को बुलाया। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

Read More : CG Police Transfer : TI, SI समेत इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखिए लिस्ट

आगजनी से स्कूल में रखे सभी दस्तावेज जलकर राख हो चुके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही आगजनी के कारणों का पता लग पाएगा।

देखें वीडियो –

https://topchand.com/wp-content/uploads/2023/03/aagjani.mp4