
तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन प्रश्नकाल की शुरुआत शायराना अंदाज में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने की। मुख्यमंत्री को लेकर उन्होंने एक शायर पेश किया।
वहीं शून्यकाल में विपक्ष ने किसानों की सममस्याओं और धान खरीदी के मसले पर स्थगन प्रस्ताव लाया। स्थगन के जरिए चर्चा कराने की मांग की। सदन में लगातार विपक्ष की ओर से धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग की जा रही।

विपक्ष ने किए कई सवाल
विधायक उमेश पटेल ने कहा कि, समर्थन मूल्य में खरीदी जो हुई है इसमें कई लोगो का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। मेनिफेस्टो के मुताबिक किसानों को बोनस की राशि नहीं दी गई है, इसमें कई 1 से 2 साल पुराने किसान है।
वहीं विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि, किसानों के घर में शादी है लेकिन उन्हें बैंक से लोन नहीं दिया जा रहा और ऐसी स्थिति में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, हजारों किसान धान नहीं बेच पाए है, रकबा में कटौती कर दी गई है। किसान परेशान है। अधिकारी उनके यहां छापे मार रहे है उनकी समस्या का समाधान करना जरूरी है।
क्या बोले मंत्री?
जवाब में मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि, धान खरीदी की तारीख समाप्त हो चुकी है। हमने 4 फरवरी तक धान खरीदी की तारीख में बढ़ोतरी की थी।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें