कहां है पुवर्ती गांव जहां जवानों ने अमित शाह को चाय पर बुलाया? क्यों कहा जाता है नक्सलियों की राजधानी…

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा आज बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाके सिलगेर पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस कैंप में पुलिस अफसरों की बैठक ली।

सिलगेर से वापस लौटने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, बस्तर के सिलगेर गए थे। वहां जवानों से बात हुई। जवानों में भारी उत्साह है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, जवानों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पुवर्ती गांव में चाय का न्योता दिया है।

उन्होंने कहा कि, हम लोग यहां नई योजना के साथ विकास का कैंप ला रहे है। इसमें सभी को आवास, बिजली, खेतो में स्थाई पंप का कनेक्शन, सड़क, स्कूल और हर बसाहट में टीवी और डीटीएच, राशन पूर्णतः फ्री दो जायेगी। विकास का कैंप जहां जहां पहुंचेगा वहां ये सुविधाएं दी जाएगी ।

रायपुर में युवाओं को जो सुविधाएं मिलती है वही सुविधाएं बस्तर के सुदूर गांव के युवाओं को भी मिले यहीं हमारा लक्ष्य है।

Read More: CG News: IPS राहुल भगत बनाए गए मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव

लाल कृष्ण आडवाणी को भारतरत्न की घोषणा पर क्या बोले विजय शर्मा?

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, उन्होंने जनजागरण का काम किया है, लाल कृष्ण आडवाणी जी ने लोगों को अपने हक के लिए बोलना सिखाया है। उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया है, उनको शुभकामनाएं ।

नक्सलियों की राजधानी कहा जाता है पुवर्ती गांव

बता दें कि, जिस पुवर्ती गांव में चाय पीने के लिए गृहमंत्री अमित शाह को न्योता मिला है, यह गांव नक्सली माड़वी हिड़मा का गांव है और इसे नक्सलियों की राजधानी कहा जाता है। जब सन् 2021 में जवान माड़वी हिड़मा को पकड़ने गए थे तो नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया था। इस हमले में करीब 20 जवानों की शहादत हुई थी।

नक्सली हिडमा

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त