CG Job 2023: 200 पदों पर होगी भर्ती, 27 सितंबर को यहां लगेगा प्लेसमेंट कैम्प

तोपचंद, जशपुरनगर। Jashpur placement camp: जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जशपुर में 27 सितम्बर 2023 को 10.30 से 3.00 बजे तक टाटा मोटर्स सानंद अहमदाबाद गुजरात और राने एन.एस.के. सटियरिंग सिस्टम पी.वी.टी. एल.टी.डी. अहमदाबाद के कंपनियों द्वारा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। इच्छुक युवक-युवतियां प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

इन पदों पर होंगी भर्तियां

जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि टाटा मोटर्स सानंद अहमदाबाद गुजरात कंपनी में कार्य करने के लिए 100 पद के लिए रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिस हेतु आई.टी.आई. 02 वर्ष, मोटर मैकेनिक व्हीकल, फिटर, टर्नर, मैकेनिस्ट, इस्टुमेंटर मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रानिक्स, टैक्नीशियन मैकेट्रोनिक्स, मेनटेनेन्स मैकेनिक की एवं विज्ञान संकाय में 12 वीं पास योग्यता चाही गई है। उम्र 18 से 23 वर्ष निर्धारित है।

Read More: CG News: मजदूरों को ले जा रही ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी ठोकर, दो महिलाओं की मौत, कई लोग घायल

इसी प्रकार राने एन.एस.के. सटियरिंग सिस्टम पी.वी.टी. एल.टी.डी. अहमदाबाद के कंपनी हेतु 100 पद की रिक्तियॉ प्राप्त हुई है। इन पदों के लिए इलेक्ट्रिक्ल, मैकेनिकल एण्ड ऑटोमाबाईल डिप्लोमा चाही गई है। उम्र 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। प्लेसमेंट कैंप के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जशपुर में संपर्क किया जा सकता है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

लड़ाकू विमान तेजस में पीएम मोदी ने भरी उड़ान, बोले- विश्व में हम किसी से कम नहीं … CUTE OWL PHOTOSHOOT : बेबी उल्लू की क्यूट अटखेलियां जीत लेंगी आपका दिल रणबीर कपूर और बॉबी देओल की दमदार एक्शन फिल्म ANIMAL का ट्रेलर रिलीज़ Mahindra Thar या Maruti Jimny कौन है दमदार Rashmika Mandanna की बोल्डनेस देख आपके भी निकल जाएंगे पसीने