
तोपचंद, रायपुर। देश में इंडिया नाम को लेकर चल रही बहस और राजनीति पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया है। भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए बयान इंडिया सफलता नहीं दिला सकता हमने भी नारा दिया था लेकिन सफल नहीं हुए, अब इनकी हर सुनिश्चित है।
इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अभी तो यही स्थिति है कि राष्ट्रपति द्वारा निमंत्रण पत्र मिला है। पहले प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की ओर से निमंत्रण आता था अब प्रेसिडेंट ऑफ भारत की तरफ से आया है। मतलब इंडिया शब्द से इतनी तकलीफ। संविधान में ही लिखा है वहां से शुरुआत होती है। इस देश को भारत कहा जाता है, भारतवर्ष भी कहा जाता है और इंडिया भी कहते हैं। कितने नाम से देश को जाना जाता है।
अब आपको नाम से परहेज है। आज जब इंडिया नाम से गठबंधन बना है तब उनको परहेज हो गया है। अब यदि कल कोई संगठन बने और उसका नाम भारत हो तो क्या वो भी बदलेंगे?
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें