
तोपचंद, दुर्ग। छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले भाजपा में शामिल हो गई है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया की मौजूदगी में गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री उषा बारले को भगवा गमछा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
बता दें कि दुर्ग प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पद्मश्री उषा बारले से उनके भिलाई स्थित निवास में पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद से उषा बारले के भाजपा में प्रवेश की अटकलें लगाई जा रही थी।
गुरुवार को दुर्ग प्रवास पर जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने दुर्ग जिला समन्वय समिति की बैठक ली। इसके बाद केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा की।
अंत में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा का भाव रखकर भाजपा और उसके कार्यकर्ता काम करते हैं, ऐसे संस्कारों वाला देश में कोई दूसरा राजनीतिक दल नहीं है। उन्होंने कहा कि टिकट किसी को भी मिले भाजपा को जीताने के लिए काम करना है। इस दौरान सांसद सरोज पांडेय और दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल भी मौजूद रहे।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें