ED की कार्रवाई और महादेव एप पर फिर बोले CM भूपेश- केंद्र सरकार बताएं इसे बंद क्यों नहीं कर रहे, क्या हिस्सेदारी है?

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई और महादेव सट्टा ऐप पर बयान दिया है और केंद्र सरकार व भाजपा पर निशाना साधा है।

दरअसल आज हेलीपैड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मीडिया से बात कर रहे थे। ईडी द्वारा दबाव बनाकर बयान और हस्ताक्षर लेकर आरोपी बनाए जाने वाले सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, एक्सटोर्शन की बात होती है न, यहां भी एक्सटोर्शन करके काम किए गए है।

दूसरी बात महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप की है तो छत्तीसगढ़ में इसके खिलाफ कार्रवाई की गई और ये लोग आकर यहां हम लोगों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है। मैंने कल ही आंकड़ों के साथ पूरी जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में कितने लोग गिरफ्तार हुए, कितने प्रकरण दर्ज है।

CM बोले- महादेव एप को बंद क्यों नहीं किया जा रहा?

CM भूपेश ने आगे कहा कि, महादेव एप को केंद्र सरकार बंद कर सकती है राज्य सरकार नहीं। तो भाजपा और केंद्र सरकार ये बताएं कि, इसे बंद क्यों नहीं किया जा रहा और अगर बंद नही किया जा रहा तो इसमें उनकी क्या हिस्सेदारी है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

CNG Car Under 8 lakh : दमदार सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश है सीएनजी कारें iPhone 15 की पहली सेल शुरु, यहां पाएं आधे से भी कम रेट में फ़ोन द लीला पैलेस में क्या है ख़ास ? परिणीति राघव यहां एक रात का दे रहे 10 लाख रुपये Gulshan Grover Birthday Special : बॉलीवुड के ‘बैड मैन’ के 9 फेमस डायलॉग्स… जल्द आ रही है साल की सबसे बड़ी सेल, TV और अप्लायंस पर 80% का मिलेगा डिस्काउंट, वहीं शूज़ कपड़े पर भी भारी ऑफर