CG में केंद्रीय मंत्री ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां: बोले- 2014 के बाद जनता ने ऐसा फैसला लिया जिससे देश आगे बढ़ रहा है

तोपचंद, रायपुर। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज रायपुर पहुंचे। केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर आज मीडिया संवाद का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ में मीडिया संवाद के दौरान कंेद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि, पहले के समय देश उन हाथों में था जिस पार्टी के प्रधानमंत्री रिमोट कंट्रोल से चलते थे। 2014 के बाद देश की जनता ने ऐसा फैसला लिया जिससे देश आगे बढ़ रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। जिन्होंने नए संकल्प के साथ काम करना शुरू किया।

ये भी पढ़ें: IDBI Bank Recruitment : बैंक में जॉब पाने का सुनहरा मौका, 34000 मिलेगी सैलरी, जानें पूरी डिटेल्स

अमृतकाल में हमने नई उर्जा देखाः मुंडा

भारत के इतिहास को लेकर हमे स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ना है। देश ने अमृत काल मनाया। अमृत काल मे हमने नई ताकत, नई ऊर्जा को देखा है। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान हमने देखा है। देश की योजनाओं को विकेन्द्रीकृत करके देश की जनता को कैसे लाभान्वित किया जा सकता है, इन सब पर काम किए। पहले देशवासियों के सामने बड़ा संकट था कि केंद्र से चली योजनाओ की स्थिति कैसी थी। पहले 1 रुपया में 10 पैसा जनता तक पहुंच पाता था। इसलिए मोदी जी ने जनता का, जनता के लिए उनके अधिकार के पाई-पाई उन तक पहुंचे यह निष्पक्षता मोदी जी के कार्यकाल में हमने देखा है।

आज देखा जा रहा है तकनीकी तरीकों से आम आदमी तक सेवाएं पहंुच रही है। राज्यांे के साथ देशभर में आधारभूत संरचना प्रारंभ हुई है। एक आपातकाल हमने देखी है कोविड महामारी ने दुनिया को झकझोर कर रख दिया। भारत में भी परेशानी पैदा की लेकिन उस परिस्थिति में सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाया।

हमारा देश दुनिया का एक ताकतवर हिस्सा

हमारा देश दुनिया का एक ताकतवर हिस्सा है, वो दुनिया के सामने उभर कर सामने आया। देश की जनता ने फैसला लेते हुए, नरेंद्र भाई मोदी को देश सौंपा। नरेंद्र भाई मोदी देश के प्रधनमंत्री बने। हमने पिछले दिनों में क्या हुआ क्या नहीं, इसे छोड़कर बस इतिहास को लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इस गांव में दिखा नाग-नागिन का जोड़ा, नृत्य बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

जनता का प्यार जो हमें मिला है। हम इसे ऐसे सुनिश्चित करें कि जनता ने जो जिमेदारी दी है। उसे निष्ठा के साथ पहुंचाने में कैसे सफल हों। हम सबको खुशी है कि देश में गरीबों का आवास बन रहा है, जसमें 3.5 करोड़ से अधिक परिवार शामिल हैं। सरकार का संकल्प था कि सबका पक्का आवास बनना चाहिए। महिलाओं के नाम पर महिलाओं के लिए घर बने।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश में महिलाओं ने भी बड़ी भागीदारी निभाई है। सुदूरवर्ती इलाकों में देखने के लिए मिलता है कि महिलाएं दूर तक पानी लेने जा रही हैं। इसलिए, घरों में सुविधा बनाई गई कि घर-घर नल का जल पहुंचे। ग्रामीण इलाकों में शौचालय बनाए गए। स्वच्छ वातावरण बने। स्वच्छता की योजनाओं को बड़े ही अच्छे ढंग से संपादित किया जा रहा है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त