क्या अब खुलेगा रमन राज का पोल! भाजपा से कांग्रेस में आए साय ने डॉ रमन पर साधा निशाना, कहा- थोड़ा सा नाप-तोल के…

तोपचंद, रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने छत्तीसगढ़ी में एक कविता लिखी है। इस कविता के माध्यम से उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर निशाना साधा है। इस कविता को उन्होंने अपने ट्वीटर पर साझा करते हुए एक कैप्शन दिया है जिसमें उन्होंने लिखा है, “जिनके घर खुद कांच के होते हैं वह दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं मारा करते”

नंदकुमार साय ने रमन राज में भाजपा के पोल-खोल स्लोगन के साथ एक कविता लिखी है, इस कविता के माध्यम से उन्होंने भाजपा कार्यकाल में किए गए कार्यों में भ्रष्टाचार की बात कही है और जल्द ही इसके उजागर की बात कही है। नंदकुमार साय ने लिखा है,

”घर घर जाबो, खोजबो मोबाईल अऊ खोलबो जनता के कई सौ करोड़ के पोल।
मोबाईल तो दूर हवै खोखा भी नई दिखथे, केतना तै फेंकवा देहे माटी के मोल।।
रतनजोत से कतकी डीजल बनाय अऊ कतकी करोड़ के होईस झोल।
बहुत जल्दी तोर पारी भी आवधे संगी, थोड़ा सा तोल मोल के बोल ।।”

भाजपा लगा रही गोठान गोटाले का आरोप

आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार गोठान योजना चला रही है। अब भाजपा गोठान घोटाले का आरोप लगा रही है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि, चलबोगौठानखोलबो_पोल अभियान के माध्यम से आज प्रदेश के गौठान स्वयं घोटाला एक्सपर्ट दाऊ भूपेश बघेल द्वारा किए गए 1300 करोड़ के घोटाले की पोल खोल रहे हैं। गौठानों की आड़ में लूटे गए छत्तीसगढ़ के एक-एक पैसे का हिसाब अब देना पड़ेगा, इस कुशासन का दौर अब समाप्त होने वाला है।

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए है नंदकुमार साय

आपको बता दें कि, पूर्व सांसद नंदकुमार साय भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक थे। लेकिन पार्टी लगातार उनको नजरअंदाज करती रही। उन्होंने पार्टी नेताओं पर आरोप भी लगाया था कि, उनकी छवी खराब करने की साजिश की जा रही है। इन सबके बीच उन्हेंने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त