Ganga Dussehra 2023 : इस दिन मनाया जाएगा गंगा दशहरा, बन रहे कई शुभ योग, सारे पापों का होगा अंत

धर्म डेस्क, तोपचंद। Ganga Dussehra 2023: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा पर्व का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस विशेष दिन पर मां गंगा की विधिवत पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था।

मान्यता है कि इस विशेष दिन पर गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं और उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस साल गंगा दशहरा 30 मई को मनाया जाएगा. संयोगवश इस दिन ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगल भी है. इसके अलावा, गंगा दशहरा पर तीन अत्यंत शुभ योग भी बन रहे हैं.

गंगा दशहरा पर बन रहे कई शुभ संयोग

30 मई को गंगा दशहरा वाले दिन रवि और सिद्धि योग बन रहा है। इसके अलावा इसी दिन शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के गोचर से इस दिन धन योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में जानकारों के अनुसार इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति में गंगा दशहरा की पूजा और स्नान-दान का कई गुना फल देंगी।

गंगा दशहरा 2023 मुहूर्त

ज्येष्ठ माह की दशमी तिथि 29 मई 2023 दिन सोमवार को सुबह 11 बजकर 49 मिनट से प्रारंभ होगी और इसका समापन 30 मई दिन मंगलवार को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर होगा. उदया तिथि के चलते गंगा दशहरा का पर्व 30 मई को मनाया जाएगा।

गंगा दशहरा 2023 महत्व

शास्त्रों में बताया गया है कि मां गंगा का अवतरण जेष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन हुआ था। इस विशेष दिन पर मां गंगा की पूजा करने से और स्नान-ध्यान करने से विशेष लाभ मिलता है। साथ ही इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु और भगवान शिव की भी पूजा का भी खास महत्व है। गंगा दशहरा पर्व के दिन गंगा नदी में स्नान करने से 10 प्रकार के विकारों का नाश हो जाता।

(डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।)

Archi jain

My name is Archi Jain . Presently I am working in Topchand. com, here I am posted as copy editor and anchor. Before this I worked in Swadesh channel. I have completed my studies from KTUJM university .

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त