CG NEWS : बालोद में 10 हजार लोगो से हुई 11 करोड़ की लूट! रंजना साहु ने कहा चिटफंड घोटाले में कांग्रेस की मिलीभगत

रायपुर। CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने चिटफंड कंपनी घोटाले में कांग्रेस की मिलीभगत होने का आरोप लगाया है। रंजना साहू ने कहा कि चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वालों के करोड़ों रुपए अब तक पीड़ितों को वापस लौटाने में प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।

CG Breaking : स्कूल में मिली 8 साल के बच्चे की लाश, हत्या की जताई जा रही आशंका, जांच में जुटी पुलिस

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रंजना साहू ने कहा कि 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को लुभावने वादों का जो झांसा दिया था, उसमें से एक चिटफंड कंपनियों द्वारा लूटे गए करोड़ों रुपए की पाई-पाई वापसी का वादा भी था। लेकिन जैसा की मुख्यमंत्री ने अपने बयानों में कहा है कि 6 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक की लूट के इन मामलों में हुई और कांग्रेस की प्रदेश सरकार साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल में अब तक 50 करोड़ रुपए तक भी चिटफंड कंपनियों से वापस निवेशकों को नहीं दिला पाई है। जबकि वादा पूरी राशि वापिस दिलाने का था।

CG Police Bharti: व्यापम ने पुलिस भर्ती के संबंध में भ्रामक जानकारियों का किया खण्डन

रंजना साहू ने बालोद में एक चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए कहा कि इस कंपनी ने 10 हजार लोगों से 11करोड़ रुपए की लूट की। यह साफ प्रतीत होता है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार खुद इस लूट-घोटाले में शामिल है और कमीशन खोरी की जा रही है। रंजना साहू ने कहा कि आए दिन प्रदेश सरकार के घोटालों का भण्डाफोड़ हो रहा है, जिसमें चिटफंड कंपनियों का घोटाला भी एक है और अब इसमें संदेह की कोई गुंजाइश नहीं रह गई है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी इसमें संलिप्त है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त