CG News: हाइवे पर लड़की के साथ छेड़छाड़ के बाद पर्स लूटकर भागे बदमाश, सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तोपचंद, दुर्ग। जिले में अंजोरा चौकी पुलिस ने नेशनल हाइवे पर लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट के पर्स व अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि घटना 19 मई की रात युवक बाईपास रोड अंजोरा खाना खाने जा रहे थे। इस दौरान ग्राम खपीर रसमड़ा के पास आरोपियों ने एक कपल की गाड़ी रोककर लड़की के साथ छेड़छाड़, मारपीट करते हुए लड़की का पर्स लूट कर फरार हो गए। आरोपियों ने इस घटना का विरोध करने पर लड़के को गाली गलौच करते हुए जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत अंजोरा पुलिस चौकी में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट और छेड़खानी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।

इस दौरान पुलिस को जानाकारी लगी की खपीर गांव के कुछ लडकों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मिथलेश साहू, राकेश साहू, आशीष यादव, मोमन कुमार साहू, हेमचंद यादव, मुकेश साहू, कुभध्वज यादव शामिल है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त