

तोपचंद, बिलासपुर। बिलासपुर जिले के लिए स्टील प्लांट में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इस आग में 6 मजदूर बूरी तरह से झूलस गए। सभी मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर जानकारी के बाद आप नेताओं के साथ ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।
ये भी पढ़ें: 12वीं पास ध्यान दें! CG वन विभाग में 1484 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू
3 लोगों की हालत गंभीर
मिली जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पराघाट में स्थित राशि स्टील प्लांट में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि, ठेकेदार के कर्मचारी एक गर्म लोहे के टैंक को काटने में जुटे हुए थे। इसी दौरान टैंक में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में काम कर रहे जितेंद्र बंजारे, दाउ सिंह ध्रुव, दिनेश सोनी, दिनेश वर्मा, अजय टंडन और दीपक वर्मा झुलस गए। इनमें दाउ ध्रुव, दीपक और दिनेश की हालत गंभीर है।
प्रंबंधन ने सभी झुलसे मजदूरों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना के बाद मस्तुरी पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। इधर ग्रामीणों और आप ने मजदूरों के बेहतर उपचार, मुआवजा और स्थायी नौकरी की मांग की है।
ये भी पढ़ें: CG Job 2023: मनरेगा अंतर्गत इन पदों पर होगी भर्ती, 3 जून तक कर सकते है आवेदन
आम आदमी पार्टी के नेता अस्पताल पहुंचे
आप के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी, धरम भार्गव प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने महादेव अस्पताल में पहुंचकर पीड़ित मजदूरों से मुलाकात की। उन्होंने झुलसे कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने झुलसे मजदूरों के बेहतर उपचार, मुआवजा और स्थायी नौकरी की मांग की है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें