Shani Jayanti 2023: इस शनि जयंती बरसेगी शनि देव की कृपा, होगा दुःखों का अंत! यहां जाने मुहूर्त और पूजा विधि

Shani Jayanti 2023 will Bring Good News to This Zodiac : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय और कर्म का देवता माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव न्यायप्रिय देवता हैं. शनि देव भगवान सूर्य और छाया के पुत्र माने जाते हैं. ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है. मान्यता है कि न्याय के देवता शनि देव का जन्म इसी दिन हुआ था. शनिदेव व्यक्ति को अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार ही शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं. शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा काफी प्रभावी होती है। शनिदेव का नाम आते ही लोग काफी डर जाते हैं. CG News: मदिरा दुकान से 34 पेटी शराब की चोरी, टीन शेड उखाड़कर अज्ञात चोरों ने दिया अंजाम

किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती

Shani Jayanti 2023 शनि जयंती इस बार 19 मई यानी शुक्रवार को मनाई जाएगी. शनि जयंती ज्येष्ठ अमावस्या के कृष्ण पक्ष के दिन मनाई जाती है. इस दिन ज्येष्ठ अमावस्या और वट सावित्री व्रत का त्योहार भी मनाया जाएगा. ये तीनों ही त्योहार एक ही दिन में पड़ रहे हैं. शनि जयंती का अर्थ है शनिदेव का जन्मदिवस.

शनि जयंती 2023 मुहूर्त (Shani Jayanti 2023 Muhurat)

शनि जयंती- शुक्रवार 19 मई 2023
ज्येष्ठ अमावस्या तिथि प्रारंभ- 18 मई रात 09:42 से
ज्येष्ठ अमावस्या तिथि समाप्त-19 मई रात 09:22 तक

पूजा के लिए मुहूर्त (Shani Jayanti 2023 Puja Muhurat)

सुबह 07:11-10:35 (19 मई 2023)
दोपहर 12:18 – 02:00 (19 मई 2023)
शाम 05:25 – 07:07 (19 मई 2023)

इस राशियों को मिलेगा शुभ समाचार :

मेष राशि

Shani Jayanti 2023 शनि जयंती से पहले ही गजकेसरी योग का निर्माण होने जा रहा है, जो मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। राशि के जातकों को धनलाभ होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होगी। करियर और कारोबार से जुड़े अच्छे समाचार मिलेंगे। घर परिवार में शांति बनी रहेगी। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा।

मिथुन राशि

Shani Jayanti 2023 मिथुन राशि के जातकों के लिए भी शनि जयंती बेहद शुभ होगा। गजकेसरी योग बनने के कारण समाज के मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी, पदोन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरी की तलाश पूरी होगी। लंबे समय से अटके काम पूर्ण होंगे।

तुला राशि

Shani Jayanti 2023 शनिदेव तुला राशि पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं। तुला राशि शनि की उच्च राशि है। शनि जयंती पर खास योग बनने के कारण इस राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। धन और समृद्धि में वृद्धि होगी। सफलता के नए अवसर मिलेंगे। करियर और कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

शनि जयंती 2023 पर उपाय (Remedies on Shani Jayanti 2023)

  • ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार शनि जयंती के मौके पर पीपल की जड़ में कच्चा दूध मिश्रित मीठा जल चढ़ाने व तिल या सरसों के तेल का दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है। शनि की साढ़ेसाती या ढय्या के चलते पीपल के पेड़ की पूजा करना और उसकी परिक्रमा करने से शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। वहीं सुख-शांति में वृद्धि के लिए इस दिन पीपल का वृक्ष रोपना बहुत अच्छा माना गया है।
  • शनिदेव के दिव्य मंत्र ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’ का इस दिन जप करने से प्राणी भयमुक्त रहता है।
  • शनिदेव के आराध्य भगवान शिव हैं। शनि दोष की शांति के इस दिन शनिदेव की पूजा के साथ-साथ शिवजी पर काले तिल मिले हुए जल से ‘ॐ नमः शिवाय’का उच्चारण करते हुए अभिषेक करना चाहिए।
  • शनिदेव की प्रसन्नता के लिए जातक को शनिवार के दिन व्रत रखना चाहिए एवं गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए,ऐसा करने से जीवन में आए संकट दूर होने लगते हैं।
  • शनिदेव, हनुमानजी की पूजा करने वालों से सदैव प्रसन्न रहते हैं,इसलिए इनकी कृपा पाने के लिए शनि पूजा के साथ-साथ हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त