CG News: जंगली हाथी ने पैर से कुचलकर युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल

तोपचंद, अंबिकापुर। जिले के सीतापुर इलाके में जंगली हाथी ने एक युवक को कुचलकर मार डाला है। युवक देर रात शराब के नशे में अपने किसी परिचित के यहां से घर आ रहा था। तभी उसका सामना हाथी से हो गया। फिर हाथी ने अपने पेअर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दी है।

जानकारी के अनुसार घटना नावापारा ग्राम की है। मृतक युवक राजेश चौहान ग्राम गेरसा का रहने वाला था। राजेश नशे की हालत में किसी परिचित के यहां से अपने घर वापस आ रहा था। तभी बीच रास्ते में हाथी ने उसकी जान ले ली। इस घटना के बाद पूरी रात युवक का शव घटनास्थल पर पड़ा रहा। सुबह लोगों ने देखा तब उसके घरवालों को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे वन परिक्षेत्राधिकारी विजय कुमार तिवारी ने शव को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम करने के बाद युवक का शव उसके घरवालों को दे दिया है।

वन परिक्षेत्राधिकारी विजय कुमार तिवारी ने बताया कि, मृतक के परिजनों को 25 हज़ार रुपये की सहायत राशि दी गई है। ग्राम एरंड नावापारा के जंगलों से भटक कर एक जंगली हाथी क्षेत्र में हंगामा मचाए हुए है। इस बारे में आस पास के सभी प्रभावित गांवों में पहले से बताया गया था। देर रात जशपुर जिले के जंगल में जाने के दौरान युवक हाथी की चपेट में आ गया। फिलहाल हाथी जशपुर जिले के साजापानी के जंगलों में है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त