नेशनल डेस्क, तोपचंद। School Closed : मौसम की आंखमिचौली लगातार चल रही है। पूरे भारत के लगभग सभी राज्यों में भीषण गर्मी और धूप देखने को मिल रही है। मौसम के बदलाव से सभी की तबियत पर असर दिखाई दे रहा है। मौसम में हो रहे तेजी से बदलाव का असर अब स्कूलों में देखने को मिल रहा है।
देश के कई राज्यों ने गर्मी के चलते गर्मी की छुट्टी जारी होने से पहले ही स्कूलों की छुट्टियां कर दी है। इसी में ओडिशा सरकार ने भी पूरे प्रदेश के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा सरकार ने 21 अप्रैल से पूरे प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।
इन राज्यों में भी होंगे स्कूल बंद
त्रिपुरा राज्य सरकार ने भी सभी स्कूलों को 23 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। राज्य मुख्यमंत्री ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से इस सम्बन्ध में जानकारी दी। हालांकि, यह आदेश उच्च शिक्षा संस्थानों (विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों, आदि) पर लागू नहीं होगा।
पश्चिम बंगाल सरकार ने पर्वतीय इलाकों को छोड़कर शेष अन्य स्थानों पर संचालित हो रहे सरकार और निजी स्कूलों को 24 अप्रैल तक बंद रखने के लिए आदेश दिए हैं।
मेघालय सरकार ने भी स्कूलों को बढ़ते तापमान के चलते 19 अप्रैल से 3 दिनों के लिए बंद रखने की घोषणा की थी।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें