बेमेतरा में फिर भड़की हिंसाः उपद्रवियों ने घर में लगाई आग, IG छाबड़ा ने संभाली कमान…Video

तोपचंद, बेमेतरा। Bemetara, House set on fire: बेमेतरा के बिरनपुर गांव हुए सांप्रदायिक विवाद में युवक की मौत के बाद वहां तनाव की स्थिति है। विहिप द्वारा छत्तीसगढ़ बंद के ऐलान के दौरान आज बिरनपुर में उपद्रवियों ने एक घर में आग लगा दी है। साथ ही जोरदार ब्लास्ट भी हुआ है जिससे इलाका दहल चुका है।

आईजी आनंद छाबड़ा मौके पर मौजूद है। आईजी ने कमान संभाला है उनके नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने उपद्रवियों को भगाया। वहीं घर में रखे गैस सिलेंडर भी फ़ट गए हैं। वहीं पुलिस की मौजूदगी में फ़ायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाने में सफलता मिली।

ये भी पढ़ें: बेमेतरा हिंसाः पीड़ितों से मिलने पहुंचे BJP अध्यक्ष साव, पुलिस ने रोका, जमकर हुई नारेबाजी…देखें वीडियो

आज छत्तीसगढ़ बंद

आपको बता दें कि, बेमेतरा में हिंसक घटना में युवक की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने आज छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया है। प्रदेशभर में इस बंद का व्यापक असर है। जगह-जगह चक्काजाम भी किया गया है। कई जगह तोड़फोड़ भी किया गया।

ये भी पढ़ें: बेमेतरा हिंसाः कलेक्टर ने शांति बनाए रखने की अपील, समाज के प्रतिनिधियों और संगठन प्रमुखों संग हुई बैठक…

क्या है मामला?

मामला बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र का है। बिरनपुर गांव में शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच विवाद हुआ था। एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके कारण उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। परिजनों को जानकारी मिली तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी।

इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। कई लोग घायल हो गए थे। जानकारी के बाद, दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबडा, बेमेतरा के एसपी, कलेक्टर के साथ ही कवर्धा, राजनांदगांव, दुर्ग के पुलिस अधीक्षक भी यहां पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस गांव में नजर बनाई हुई है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त