बंद का असरः बेमेतरा में SP, IG समेत बड़े अफसरों ने संभाला मोर्चा, रायपुर में दुकानें बंद, सड़कें विरान, बस पर पथराव…

तोपचंद, बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुए हिंसा के बाद आज विहिप ने छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया है। रायपुर, बेमेतरा जिले के साथ ही कई जिलों में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: CG: हिंदू संगठनों को दी गालियां.. गौमांस के साथ बनाया वीडियो, मुस्लिम समुदाय ने ही कर दी आरोपी की धुनाई

बेमेतरा के, साजा मुख्यालय में एसपी, आईजी समेत बड़े अफसरों ने मोर्चा संभाला है। वहीं तनाव की स्थिति को देखते हुए साजा मुख्यालय में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दुर्ग आईजी आनंद छाबड़ा भी मौके पर पहुंच कर सुरक्षा की तैयारियों का जायजा ले रहे है। सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पर बेरिकेड्स लगाए गए है।

Read More: COVID-19 Mock Drill: कोरोना को लेकर सरकार अलर्ट, आज से दो दिन तक मॉक ड्रिल…

बस पर पथराव

दुकानें बंद

बेमेतरा में दो समुदायों के बीच हुई झड़प को लेकर विश्व हिन्दू परिषद व अन्य संगठनों ने आज राज्य में ‘बंद’ का आह्वान किया है। इस दौरान रायपुर में दुकानें बंद देखी गई। सड़कों पर पुलिस की तैनाती भी की गई है।

ASP रायपुर अभिषेक महेश्वरी ने कहा कि, VHP के द्वारा आज बंद का आह्वान किया गया है, पुलिस बल हर क्षेत्र में तैनात है। अभी तक किसी तरह की घटना की खबर नहीं है। चक्का जाम होने की ख़बर है जिसके लिए हमने रूट डायवर्जन और उसे नियंत्रित करने की व्यवस्था की है.

क्या था मामला?

मामला साजा थाना क्षेत्र का है। बिरनपुर गांव में शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच विवाद हुआ था। एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके कारण उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। परिजनों को जानकारी मिली तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी।

इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। कई लोग घायल हो गए थे। जानकारी के बाद, दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबडा, बेमेतरा के एसपी, कलेक्टर के साथ ही कवर्धा, राजनांदगांव, दुर्ग के पुलिस अधीक्षक भी यहां पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस गांव में नजर बनाई हुई है।

पुलिस ने युवक की हत्या मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं धारा 144 लागू करके पुलिस गांव में पहरेदारी कर रही है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त