बेमेतरा हिंसाः पीड़ितों से मिलने पहुंचे BJP अध्यक्ष साव, पुलिस ने रोका, जमकर हुई नारेबाजी…देखें वीडियो

तोपचंद, रायपुर। बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुए सामुदायिक हिंसा के विरोध में विहिप ने आज जहां छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया गया है वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत हजारों कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने बेमेतरा पहुंचे है।

बिरनपुर में विशेष समुदाय के लोगों के साथ हुए झगड़े में भुनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। भुनेश्वर साहू को न्याय दिलाने की मांग और पीड़ित परिवार से मिले पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ जनसैलाब उमड़ गया। इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगते रहे।

आपको बता दें कि, साजा विधानसभा में अभी तनावपूर्ण स्थिति है। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को गांव तक पहुंचने से रोक दिया। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद है।

ये भी पढ़ें: आज छत्‍तीसगढ़ बंदः बेमेतरा घटना का विरोध, दुकानें बंद कराने निकले कार्यकर्ता, बस पर फेंके पत्थर…

क्या है मामला?

मामला बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र का है। बिरनपुर गांव में शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच विवाद हुआ था। एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके कारण उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। परिजनों को जानकारी मिली तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी।

इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। कई लोग घायल हो गए थे। जानकारी के बाद, दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबडा, बेमेतरा के एसपी, कलेक्टर के साथ ही कवर्धा, राजनांदगांव, दुर्ग के पुलिस अधीक्षक भी यहां पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस गांव में नजर बनाई हुई है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

Press ESC to close

FACT CHECK: Leaked! Shah Rukh Khan और Salman Khan फिल्म ‘टाइगर 3’ वीडियो जून में इन 12 दिनों तक बंद रहेंगे Bank, निपटा लें अपना काम गर्मियों में आप भी खाते हैं रोज दही? तो दें ध्यान! भूलकर भी ना करें ये काम अगर आप भी है SBI के ग्राहक तो जल्द ही निपटा लें ये काम, 30 जून से नियम में होगा बदलाव क्यों बड़े बुजुर्ग कहते थे की खाली पेट लेहसुन खाओ? जानिए इसके जबरदस्त फायदे