बेमेतरा घटनाः BJP अध्यक्ष साव करेंगे स्व. भुनेश्वर साहू के परिजनों के मुलाकात…

तोपचंद, रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज बेमेतरा जिले के ग्राम बीरमपुर जाकर स्व. भुनेश्वर साहू के निवास पर शोकाकुल परिवारजन से भेट करेंगे। बेमेतरा जिले में इस वक्त धारा 144 लागू है।

Read More: TI Surendra Swarnakar: ट्रांसफर के बाद लग्जरी गाड़ी में थानेदार की बिदाई… नियमों की…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रायपुर से 12ः30 बजे निकलेंगे। आपको बता दें कि, दो समुदायों के बीच हुई लड़ाई में एक विशेष समुदाय के लोगों ने की थी भुवनेश्वर की हत्या। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला?

मामला बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र का है। बिरनपुर गांव में शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच विवाद हुआ था। एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके कारण उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। परिजनों को जानकारी मिली तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी।

इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। कई लोग घायल हो गए थे। जानकारी के बाद, दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबडा, बेमेतरा के एसपी, कलेक्टर के साथ ही कवर्धा, राजनांदगांव, दुर्ग के पुलिस अधीक्षक भी यहां पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस गांव में नजर बनाई हुई है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त