बेमेतरा ब्रेकिंगः कई भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में, एक्शन मोड में पुलिस, आंसू गैस का हो सकता है उपयोग…

तोपचंद, बेमेतरा। Bemetara Breaking News: बेमेतरा जिले में हुई हिंसा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस अब एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। पीड़ित परिवार से मिलने बिरनपुर गांव जा रहे कई भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत मंे ले लिया है।

एक तरफ जहां गांव के एक घर में उपद्रवियों ने आग तो अब वहीं दूसरी तरफ पुलिस बल भारी संख्या में यहां पिपरिया चौक के पास पहुंची है। आपको बता दें कि, यहां से बिरनपुर गांव तकरीबन 3 किलोमीटर दूर है। रास्ते में पुलिस ने कई जगह बेरिकेट्स लगाई थी लेकिन सभी को तोड़ते हुए भाजपा कार्यकर्ता पिपरिया चौक के पास पहुंचे है।

Read More: सड़क पर बैठे BJP अध्यक्षः पीड़ितों से जा रहे थे मिलने, पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे अरुण साव…

आंसू गैस के साथ पुलिस तैयार

पुलिस लगातार कार्यकर्ताओं को पीछे हटने के लिए कह रही है मगर कार्यकर्ता बेरिकेट्स को खींचकर फेंक रहे हैं। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए आंसू गैस मंगा लिए है। कुछ देर में आंसू गैस के गोले और तमाम तरीके से उन्हें रोकने की कोशिश की जा सकती है।

Read More: बेमेतरा में फिर भड़की हिंसाः उपद्रवियों ने घर में लगाई आग, IG छाबड़ा ने संभाली कमान…Video

आपको बता दें कि, मौके पर तमाम बड़े आईपीएस अधिकारी मौजूद है। साथ में बड़ी संख्या में पुलिस व सुरक्षाकर्मी भी तैनात है। अधिकारी लगातार नेताओं को समझा रहे हैं। लेकिन कार्यकर्ता बात नहीं सुन रहे है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त