Health Tips: इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मखाने का सेवन, बढ़ सकती है ये समस्याएं

हेल्थ टिप्स: मखाने में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। साथ ही इसमें सोडियम कम होता है और ये मैंगनीज, पोटेशियम, मैग्नीशियम, थियामिन, प्रोटीन और फास्फोरस जैसे तमाम गुणों से भरपूर है। लेकिन, मखाना खाने के कितने भी फायदे क्यों न हो कुछ लोगों के लिए इसे खाना नुकसानदेह हो सकता है।

जी हां, इन लोगों के लिए मखाना का फाइबर नुकसानदेह है जिसे पचाना थोड़ा मुश्किल होता है और ये कई बीमारियों का कारण बन सकता है और इन्हें मखाना खाने के नुकसानों (makhana side effects) को उठाना पड़ सकता है।

. अगर आपका पेट है कमजोर-Weak stomach

अगर आपका पेट कमजोर हैं तो आपको मखाना खाने से बचना चाहिए। दरअसल, ये मखाना पेट के लिए भारी है और इसे पचाना आसान नहीं होता है। इसके फाइबर को पचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी की जरुरत होती है और जब आप इसे खाते हैं तो ये पेट का पानी सोखने लगता है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में इसका सेवन कब्ज की समस्या का कारण बन सकता है। इसके अलावा पेट दर्द और ब्लोटिंग आदि भी हो सकती है। इसलिए, कमजोर पाचन तंत्र वाले मखाना खाने से बचें।

किडनी स्टोन की दिक्कत में-Kidney stone

किडनी स्टोन की दिक्कत में मखाना खाना, कई समस्याओं का कारण बन सकता है। दरअसल, किडनी स्टोन की दिक्कत शरीर में कैल्शियम की अधिकता होने की वजह से होती है और और ऐसे में कैल्शियम से भरपूर मखाने का सेवन, इस समस्या को और तेजी से बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है तो मखाना खाने से बचें।

डायरिया में-Diarrhea


डायरिया होने पर भी मखाने का सेवन सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। दरअसल, मखाना फाइबर से भरपूर फूड है और फाइबर मल त्याग को बढ़ावा देता है। इसलिए अगर आपको दस्त की समस्या है तो, मखाना खाने से आपकी समस्या कई गुना बढ़ सकती है। इसलिए इस स्थिति में मखाना खाने से बचने की कोशिश करें।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त