DSP के बेटे होने की बात फर्जी: बीच सड़क ऑटो वाले से युवक ने की थी गुंडागर्दी, अब गिरफ्तार…

तोपचंद, रायपुर। राजधानी रायपुर में आज बाइक चालक एक युवक ने ऑटो को ठोकर मार दी इसके बाद ऑटो पर पत्थर फेंकने लगा। लोगों ने आरोपी युवक का विरोध किया तो खुद को DSP का बेटा बताने लगा। अब ये आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में है।

पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह 24 वर्षीय आशुतोष सिंह पिता महेंद्र सिंह अपने दोपहिया वाहन से जा रहा था। तभी मौदहापारा थाना क्षेत्रांतर्गत गुरूनानक चौक के पास एक ऑटो से ठोकर लग गया। जिस पर आशुतोष सिंह आवेश में आकर ऑटो चालक के साथ विवाद कर मारपीट करते हुए स्वयं को डी.एस.पी. का बेटा होने का झूठा धौंस दिखाने लगा।

Read More: CG IAS Posting: प्रशिक्षु IAS अफसरों को सहायक कलेक्टर के पद पर मिली फील्ड पोस्टिंग

आशुतोष सिंह को समझाईश देने पर भी झूठा धौंस दिखाकर शांति भंग करने का प्रयास करता रहा। जिस पर आशुतोष सिंह के खिलाफ थाना मौदहापारा में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् की गई।

वीडियो आया था सामने

घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें बाइक चालक आशुतोष सिंह अपने आप को डीएसपी का लड़का बता रहा है। इस पर राह चलते लोगों ने कहा कि तुम डीएसपी के बेटे रहो या मंत्री के बेटे नियमों की धज्जियां नहीं उड़ा सकते। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक एक महिला आरक्षक का बेटा है.

Read More: CG IAS Posting: प्रशिक्षु IAS अफसरों को सहायक कलेक्टर के पद पर मिली फील्ड पोस्टिंग

ऑटो में थी दो महिलाएं

जिस ऑटो को लड़के ने ठोकर मारी थी और पत्थर फेंक रहा था उसमें दो महिलाएं भी मौजूद थी। अगर पत्थर उनपर पड़ जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त