Durg: शंकराचार्य हॉस्पिटल की नर्स ने लगाई फांसी, हॉस्टल के कमरे में लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस…

तोपचंद, दुर्ग। Durg: Nurse of Shankaracharya Hospital hanged herself: भिलाई के श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नर्स ने हॉस्पिटल परिसर में स्थित हॉस्टल में अपने कमरे में फांसी लगाई है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि, मृतका नर्स श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ही काम करती थी।

Read More: रेल रोको आंदोलन का असर: CG से होकर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का रूट बदला…

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका नर्स का नाम  गामिनी सिंह (27 साल) है, वह खैरागढ़ की रहने वाली थी। दोपहर 3 बजे उसकी रूममेट जब वापस हॉस्टल लौटी तो गामिनी ने दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद उसने बगल से देखा तो वो फंदे से लटकी हुई थी।

Read More: Durg News: मां ने अपने 6 माह के बच्चे को तालाब में फेंका, जानें क्यों उठाया ये खौफनाक कदम…

इसकी जानकारी हॉस्पिटल प्रबंधन को दी गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो नर्स ने दुपट्टा से फंदा बनाकर रोशनदान के सहारे फांसी लगाई थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त