CG Weather Update : इन जगहों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट, द्रोणिका के प्रभाव से हो रहा मौसम में बदलाव

तोपचंद, CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं आज प्रदेश में तेज धूप के बीच बारिश और वज्रपात की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही इनसे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। बारिश के साथ वर्ष वज्रपात भी हो सकता है।

सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ। लेकिन दोपहर में अब गर्मी बढ़ने लगी है। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे रहने के बाद भी 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 1.5 किमी ऊंचाई तक है। उत्तर दक्षिण द्रोणिका विदर्भ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं।

द्रोणिका के प्रभाव से आज छत्‍तीसगढ़ में वर्षा के आसार

वहीं, न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान मुंगेली में 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती गर्मी के चलते अब शहर में विभिन्न क्षेत्रों में कोल्ड्रिंक, जलजीरा, गन्नाा रस,आम पना आदि की बिक्री बढ़ गई है। इसके साथ ही आइसक्रीम की भी बिक्री में इजाफा हुआ है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

लड़ाकू विमान तेजस में पीएम मोदी ने भरी उड़ान, बोले- विश्व में हम किसी से कम नहीं … CUTE OWL PHOTOSHOOT : बेबी उल्लू की क्यूट अटखेलियां जीत लेंगी आपका दिल रणबीर कपूर और बॉबी देओल की दमदार एक्शन फिल्म ANIMAL का ट्रेलर रिलीज़ Mahindra Thar या Maruti Jimny कौन है दमदार Rashmika Mandanna की बोल्डनेस देख आपके भी निकल जाएंगे पसीने