CG Video : जिले में पहुंचा दंतैल हाथी, फसलों को पहुंचाया नुकसान, वन विभाग ने किया ग्रामीणों को अलर्ट

कांकेर, तोपचंद। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से ये खबर सामने आई है। जहां चारामा वन परिक्षेत्र में दंतैल हाथी घुस आया है। जिसके कारण वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। विभाग ने हाथी विचरण क्षेत्र से लगे 9 गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी के अनुसार धमतरी के केरेगांव डुबान क्षेत्र में तीन हाथियों का दल विचरण कर रहा था। इस दल से बिछड़ा एक हाथी कांकेर के हाराडुला में घुस गया है। इस हाथी ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। हाथी अभी भी चारामा वन परिक्षेत्र में मौजूद है। आसपास के लगभग 6 से अधिक ग्रामीण इलाको को भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

वन विभाग की तरफ से लगाए गए तार भी हाथी ने तोड़ दिया है। कांकेर और धमतरी के हाराडुला, हल्बा क्षेत्र के ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है. जंगल ना जाने को कहा गया है। साथ ही ग्रामीणों को हाथी दिखाई देने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देने की अपील ग्रामीणों से की गई है। विभागीय टीम भी लगातार निगरानी कर रही है। धमतरी के मगरलोड में दंतैल हाथियों के दल ने बीते दिनों काफी उत्पात मचाया। हाथियों ने यहां एक युवक को कुचलकर मार डाला था।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त