पहले ही लगाई थी गुहारः रायपुर पुलिस नहीं दे पा रही सुरक्षा, चाकू से हमले के बाद डर के साये में परिवार…

तोपचंद रायपुर। Stabbing in Raipur: राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना अब आम होती जा रही है। बीच बस्ती और सरे राह बदमाश चाकू से हमला कर रहे है। रविवार को ही दो घटना हुई। वहीं पुलिस कार्रवाई पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहे है। आरोप है कि, पहले से सूचना देने और सुरक्षा की मांग करने के बावजूद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया और एक बेकरी संचालक तरूण जंघेल पर बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

मामला रायपुर के खमतराई थाना (Khamtarai Thana) क्षेत्र का है। यहां श्रीनगर के कृष्णा विहार में रहने वाले और तरूण बेकरी एंड केक कंपनी (Tarun Bakery And Cake Company) के फाउंडर तरूण जंघेल (Tarun Janghel) पर दो बदमाशों ने रविवार को चाकू से हमला किया। इस हमले में तरूण को 5 से 6 जगह गहरी चोट लगी है। हमलावरों ने पहले से ही तरूण और उसके परिवार को धमकी दी थी। इसकी सूचना कुछ दिन पहले ही तरूण ने खमतराई पुलिस को दी थी मगर कोई सुरक्षा नहीं मिलने के कारण हमलावरों ने तरूण पर चाकू से हमला कर दिया।

Read More: Indian idol 13 winner: अयोध्या के ऋषि ने अपने नाम की इंडियन आइडल की ट्रॉफी, कैश के साथ मिली ये कार

पुलिस कार्रवाई पर सवाल

तरूण जंघेल ने घटना को लेकर तोपचंद डाट कॉम से बात करते हुए बताया कि, वह रविवार को दुकानों से बकाया वसूली करके वापस लौट रहा था तभी श्रीनगर में घर के पास मनोज और राज नामक दो बदमाशों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया और उसके पास से 70 हजार नगदी और एक सोने की चैन को छीनकर फारार हो गए। हमले में उसे 5 से 6 जगह चोटें आई है। अभी भी लगातार धमकी मिल रहा है और गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई सुरक्षा नहीं दी जा रही। दोनों आरोपी कई बार जेल भी जा चुके है.

पहले ही पुलिस को दी थी सूचना

तरूण ने बताया कि, मनोज जो की आदतन बदमाश है वह एक दिन उसके ऑफिस में काम मांगने आया था। मगर स्टॉफ की कमी नहीं होने के कारण वह उसे वापस भेज दिया। इसके बाद मनोज उसे और उसके परिवार को धमकी देने लगा और पैसों की मांग करने लगा। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। एक दिन घर में आकर परिवार वालों से पैसे मंगने लगा और धमकी देकर चला गया। इसकी जानकारी तरूण और उसके परिवार ने खमतराई थाने में दी थी और सुरक्षा की मांग की थी। साथ ही कार्रवाई करने की मांग की गई थी। मगर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया और हमला हो गया। तरुण ने बताया कि, उसे CG यूथ बिजनेस मैन का अवार्ड भी मिला है.

Read More: Raipur: यूथ कांग्रेस के नेताओं पर चाकू से हमला, जिला उपाध्यक्ष और प्रदेश सचिव घायल…

आरोपी के परिवार वाले भी दे रहे धमकी

तरूण ने बताया कि, पुलिस से उसको जानकारी मिली है कि, राज को पकड़ लिया गया है वहीं मुख्य आरोपी मनोज फरार है। आरोपी के परिवार वाले और उसकी मम्मी भी घर के सामने आकर धमकी दी है कि, उसका बेटा दो साल बाद छूट जाएगा फिर इसका बदला लेगा। इस मामले में जब खमतराई थाना प्रभारी से फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसिव नहीं किया।

यूथ कांग्रेस के नेताओं पर भी हमला

रविवार को ही यूथ कांग्रेस के नेताओं पर चाकू से हमला किया गया है। हमला करने के बाद बदमाश फरार हो गए है। वहीं जानकारी मिलने के बाद यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और अपेक्स बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने थाने का घेराव किया।

घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, तहसील कार्यालय के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर हो रहे विवाद को रोकने के लिए यूथ कांग्रेस के नेता पहुंचे थे। तभी कुछ बदमाशों ने यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा और प्रदेश सचिव आस मोहम्मद पर चाकू से हमला करके फरार हो गए।

यूथ कांग्रेस के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया और जल्‍द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त