गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यपाल से की बात, बिहार में अद्धसैनिक बल होंगे तैनात

नेशनल डेस्क : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ में हुई हिंसक वारदातों के बाद राज्य के राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर से फोन पर बात की और उनसे प्रदेश की कानून व्यवस्था की जानकारी ली। इसके साथ ही अमित शाह ने केंद्र सरकार की तरफ से बिहार में एडिशनल फोर्स भेजने का भी आदेश दिया है।

उन्होंने राज्यपाल से कहा कि बिहार में आज शाम तक केंद्रीय अर्धसैनिक बल भेज दिए जाएंगे। वहीं बिहार शरीफ में अर्धसैनिक बलों की नौ कंपनियां पहुंच चुकी है और इसके साथ ही यहां की सुरक्षा व्यवस्था और भी ज्यादा कड़ी कर दी गई है। अमित शाह आज बिहार में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

बिहार सरकार के अनुरोध के बाद अतिरिक्त बलों को भेजा जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ‘‘गृह मंत्री ने बिहार के राज्यपाल से बात की और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राज्य में हिंसा पर चिंता भी व्यक्त की।’’ ऐसी जानकारी है कि राज्यपाल ने शाह को राज्य में मौजूदा हालात की जानकारी दी है।

सासाराम में स्कूल-कॉलेज बंद किए गए
दो जगहों पर हुई हिंसा को देखते हुए बिहार पुलिस पूरी तरह से सख्ती बरत रही है। नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और धारा 144 लागू कर दी गई है तो वहीं सासाराम में 26 लोगोंं गिरफ्तारी की गई है। हिंसा को देखते हुए सासाराम में सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिया गया है और साथ ही यहां सभी कोचिंग संस्थान भी बंद कर दिए गए हैं।

पुलिस किसी भी अफवाह को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रख रही है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की है।

बता दें कि रामनवमी के जुलूस के दौरान सासाराम और नालंदा में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी जिसके बाद कई वाहनों, मकानों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया था। हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त