CG Breaking : खेत में पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, पिता घायल

बालोद, तोपचंद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां खेत में अपने पिता के साथ गए 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। पिता खेत में जुताई का काम करने गए थे। उनके साथ 3 साल का बच्चा भी ट्रेक्टर में बैठा था। तभी अचानक ट्रेक्टर पलटने से मासूम की मौत हो गई। वहीँ पिता भी घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Read More : ‘इंस्टा क्वीन’ हुई पिता की बात से नाराज़, 9 साल की बच्ची ने तौलिये से लगा ली फांसी

मिली जानकारी के अनुसार 3 वर्षीय ओमराज के पिता खिलेश्वर मानकर अपने मौसा के ट्रैक्टर को अपने गांव लिम्हाटोला में रखता था। जिसमें अपने बच्चे को बैठाकर मौसा का खेत जोतने ग्राम कच्चे गया हुआ था। यहां खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। जिससे बच्चा और उसके पिता ट्रैक्टर में दब गए।

Read More : CG Accident : बारातियों से भरा ट्रैक्टर पलटा, एक ही दिन में दो बड़ी दुर्घटना, 2 की मौत, 100 घायल

जैसे ही लोगों को पता चला। लोग मदद के लिए दौड़े और तत्काल दोनों को ट्रैक्टर से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी लाया गया। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पिता का इलाज जारी है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त