CG Weather Update: बेमौसम बारिश का कहर, आज भी गरज-चमक के साथ इन जिलों में होगी बारिश

रायपुर, तोपचंद। CG Weather Update: अभी गर्मी का मौसम है या बारिश का ये समझ पाना मुश्किल हो रहा है। गर्मी के मौसम में बेमौसम बारिश ने अपनी जगह बना ली है। देश के कई राज्यों में बारिश हाईड एंड सीक गेम खेल रही है। बेमौसम बरसात से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। फसलों में नुकसान हो रहा है जिससे किसान बहुत बेबस नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र और झारखंड जैसे राज्यों में किसानों की फसल सबसे ज्यादा बर्बाद हो रही है।

Read More : CG Accident Breaking : बरातियों से भरी बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत, 80 घायल

मिली जानकारी के अनुसार, आज भी राज्य के एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। बिहार से आ रहे द्रोणिका का प्रभाव प्रदेश के मौसम को बिगाड़ रहा है। जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान दंतेवाड़ा के कटेकल्याम में 18.2 मिमी बारिश हुई। दंतेवाड़ा में दस और कुआकोंडा में करीब छह मिमी पानी गिरा। जगदलपुर में भी दस मिमी बारिश हुई।

Read More : आज भी ED का कहर जारी: कांग्रेसी नेता समेत शराब कारोबारियों, रसूखदारों के घर पर छापा

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को भी एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है। राजनांदगांव में पारा 37 डिग्री रिकार्ड किया गया, लेकिन यह नार्मल से चार डिग्री अधिक बताया गया।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त