Big Breaking :नक्सलियों ने की एक और ग्रामीण की गला रेत कर हत्या

सुकमा, तोपचंद: छ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक युवक को मौत की सजा दी है। देर रात माओवादी युवक को उसके घर से उठा लिए। फिर जंगल लेजाकर गला रेत दिया। वारदात के बाद शव को गांव में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि, करीब 5 से 7 की संख्या में पहुंचे माओवादियों ने हत्या की है। मामला जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ओन्धेरपारा के रहने वाले मड़कम राजू की माओवादियों ने हत्या की है। मंगलवार की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच कोंटा एरिया कमेटी के नक्सली इसके घर पहुंचे थे। युवक को जबरदस्ती उठाकर लेकर गए। फिर जंगल में हत्या करने के बाद शव को गांव में फेंक दिया। जिसके बाद सारे नक्सली मौके से भाग निकले परिजनों ने इस बात की खबर गांव के ग्रामीणों को दी इसके बाद पुलिस को भी जानकारी दी गई।

CG Big Breaking : नक्सलियों ने पूर्व उप सरपंच को किडनैप कर की हत्या, जंगल में मिला लाश के पास पर्चा

बताया जा रहा है कि, बुधवार सुबह पुलिस गांव पहुंची। युवक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटनास्थल से नक्सलियों के पर्चे भी बरामद हुए हैं। इसमें लिखा है कि मड़कम राजू थानेदार के साथ पिछले 3 सालों से मजबूत संबंध बना रहा था। पुलिस का मुखबिर था। इससे पहले कई बार उसे समझाइश भी दी गई लेकिन वह फिर भी नहीं माना। इसके लिए मौत का फरमान जारी किया गया था। इसलिए अब उसे मौत की सजा दे दी गई है.

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त