लाल गमछा दिखाकर रोकी ट्रेन और दौड़कर बचाई युवक की जान, कहानी रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म से कम नहीं

रायपुर, तोपचंद। छत्तीसगढ़ की राजधानी में हीरो जैसी एंट्री कर युवक ने आत्महत्या कर रहे युवक की जान बचा ली। ये खबर सुनने में बिलकुल कहानी जैसी लगेगी पर ये हकीकत है। आत्महत्या के लिए ट्रेन की पटरी पर लेटे आदमी की जान बचा ली। घटना सरोना स्टेशन के पास की है।

Read More : CG में बाघ का कहर : तीन में से 2 लोगों को मौत, आदमखोर की वजह से डर का माहौल

बात दें कि यह शख्स एक पुलिस जवान है। जो ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से राजनांदगांव जा रहे थे। तभी सरोना स्टेशन के पास उन्होंने एक व्यक्ति को सुसाइड के लिए पटरी पर लेटे देखा और तुरंत अपनी ट्रेन की चेन खींची। ट्रेन की रफ़्तार तेज होने के कारण ट्रेन एक किलोमीटर आगे रुकी। तभी देखा की जिस पटरी पर व्यक्ति लेटा था वहां तेज रफ़्तार से मालगाड़ी आ रही है। उसने अपने गले में पहना लाल घमछा दिखाया और दौड़ कर मालगाड़ी रोकी।

Read More : CG News : विधायक के बेटे ने हारी जिंदगी की जंग, सड़क हादसे से घायल का चल रहा था इलाज, आज हुई मौत

मालगड़ी के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक दबाया। जिससे ट्रेन स्लो होकर रुकी फिर भी सुसाइड करने वाले व्यक्ति के कंधे और मुंडी में चोटें आ गई। लेकिन उसकी जान बच गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस जवान के इस काम ने वाकई सभी का दिल जीत लिया। और उनके साथ हुई ये कहानी और उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त