SP अभिषेक पल्लव एक्शन मोड पर, TI सहित इन पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, देखिये कहां मिली नई पोस्टिंग

दुर्ग, तोपचंद। दुर्ग जिले के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने कुछ थानों में प्रशासनिक सर्जरी की है। उन्होंने दो थानों के थाना प्रभारी और तीन आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। एसपी ने अमलेश्वर थाने के टीआई राजेंद्र यादव का तबादला जिविशा थाने कर दिया है।

Read More : लाल गमछा दिखाकर रोकी ट्रेन और दौड़कर बचाई युवक की जान, कहानी रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म से कम नहीं

दो थानेदार और तीन सिपाहियों का तबादला एक थाने से दूसरे थाने किया है। जानकारी के अनुसार अमलेश्वर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी सहित अन्य वारदात बढ़ रहे थे। एसपी के निर्देश के बाद थाना प्रभारी अपराध में लगाम नहीं लगा पा रहे थे। इसके चलते एसपी ने वहां के थानेदार राजेंद्र कुमार यादव को जिविशा थाने का प्रभारी बनाया है। इसके साथ अमलेश्वर थाने में ही पदस्थ निरीक्षक जगदीश सिंह सिदार को अमलेश्वर थाना प्रभारी बनाया गया है।

Read More : CG में बाघ का कहर : तीन में से 2 लोगों की मौत, आदमखोर की वजह से डर का माहौल

एसपी ने दो टीआई के साथ ही तीन आरक्षकों का तबादला भी किया है। रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ प्रधान आरक्षक सतीश कुमार को थाना जामगांव आर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही पाटन थाने में पदस्थ सिपाही दिलेश्वर पठारे को अमलेश्वर और दुष्यंत बारती को थाना अमलेश्वर से थाना पाटन किया गया है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त