संसद पहुंचे कांग्रेसी लेकिन काले कपड़ों में, बोले- लोकतंत्र के लिए लड़ते रहेंगे

नेशनल डेस्क, तोपचंद : Congressmen reached Parliament in black clothes : लोकसभा में पिछले दो सप्ताह की तरह सोमवार को भी प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सके और कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के कारण बैठक शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद शाम चार बजे तक स्थगित कर दी गई।

CG Breaking : नक्सलियों की करतूत, IED ब्लास्ट होने से CAF का जवान शहीद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा वर्ष 2019 के मानहानि के एक मामले में सजा सुनाये जाने के मद्देनजर शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने के विरोध स्वरूप कांग्रेस सदस्य सदन में काले कपड़े पहन कर आए थे।

संसद पहुंचे कांग्रेसी काले कपड़ों में, कही ये बात

Congressmen reached Parliament in black clothes : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी काला स्कार्फ पहने हुए थीं। नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद फारूक अब्दुल्ला काला कुर्ता पहन कर आए थे। कुछ सदस्यों को कागज फाड़कर हवा में उछालते हुए भी देखा गया। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सहित कुछ विपक्ष दलों के सदस्य नारेबाजी करने लगे।

CG BIG Breaking : बाघ के हमले से 1 की मौत, 2 जख्मी, इलाके में अलर्ट के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वीडियो भी आया सामने

कुछ कांग्रेस सदस्य आसन के समीप आकर तख्तियां दिखा रहे थे। इस बीच, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘मैं सदन गरिमा के साथ चलाना चाहता हूं।’ इसके बाद उन्होंने कार्यवाही शाम चार बजे तक स्थगित कर दी।

राहुल गांधी के समर्थन में विरोध

‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द कर दिया गया है। मानहानि में दोषी पाए जाने के बाद उनकी संसद सदस्यता को खारिज कर दिया गया है। इसी के साथ राहुल गांधी ने अपने ट्विटर बायो में खुद को डिस्क्वालीफाईड एमपी बताया है।

Raipur News : इन इलाकों में पानी सप्लाई रहेगी बंद, 10 ओवरहेड टैंक से भी सप्लाई प्रभावित

Congressmen reached Parliament in black clothes : अयोग्य ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी द्वारा अपने ट्विटर बायो में यह बदलाव किया गया है। इसी के खिलाफ बीते कल कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया।








Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त