CG Breaking : नक्सलियों की करतूत, IED ब्लास्ट होने से CAF का जवान शहीद

बीजापुर, तोपचंद। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां नक्सलियों के प्रेशर बम IED ब्लास्ट होने से सर्च ऑपरेशन पर निकले CAF का एक जवान शहीद हो गया। जवान एसीपी असिस्टेंस प्लाटून कमांडर के तौर बीजापुर में पदस्थ थे। उनका नाम विजय यादव बताया गया है।

Read More : CG BIG Breaking : बाघ के हमले से 1 की मौत, 2 जख्मी, इलाके में अलर्ट के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वीडियो भी आय सामने

जानकारी के अनुसार, मीरतुर थाना इलाके में एटेपाल कैंप से एक किलोमीटर दूरी पर टेकरी में नक्सलियों द्वारा रखा गया प्रेशर बम IED ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है की जवान सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा देने तीमेंनार कैंप से निकले थे। उसी दौरान बम ब्लास्ट के चपेट में आने से जवान शहीद हो गए।

Read More : CG Breaking: NTPC पावर प्लांट में मजदूर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का लगा आरोप, इस वजह से हुआ हादसा

शहीद जवान उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के राजपुर गांव का बताया जा रहा है। बता दें, कि शहीद जवान के पार्थिव शरीर को भैरमगढ़ थाने में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त